
दलित ओबीसी माईनारटीज़ एवं आदिवासी संगठनों के परिसंघ मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन इंजीनियर ए आर सिंह के नेतृत्व में अपेक्स भवन न्यू मार्केट भोपाल में रविवार दिनांक 13 जुलाई 2025 आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह विशेष अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री सुरेश कैतजी और कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदितराज पूर्व सांसद ने की । मुख्य रूप से वक्ताओं ने आरक्षण और संविधान पर चर्चा करते हुए सबसे पहले शिक्षा को अपना अमोघ अस्त्र बताते हुए कहा कि शिक्षा का प्रचार प्रसार जरूरी है। सामाजिक क्रांति बढ़ाने के लिए हमें आगे आना होगा और बाबा साहब डा. अम्बेडकर के द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा करने का संकल्प करना पड़ेगा तथा हमें निजी क्षेत्र में आरक्षण के साथ साथ संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व की बात करना पड़ेगा। मतलब जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी हमारी हिस्सेदारी । तय करना हुआ कि उसके लिए हमें आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे।
प्रादेशिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जबलपुर परिसंघ की ओर से विश्वविद्यालय, नगर निगम, पंचायत विभाग, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि विभाग से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश नन्हेट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कापसे, जिला महासचिव मुक्तेश्वर राव, सुरेंद्र लखेरा,डा. डी.के. सतनामी, सुखदीन कटारे, राजू महतो ,सुखदेव सिंह झारिया, रामकृपाल चौधरी, तीरथ बर्मन, आर.डी.झारिया, देवांशु झारिया, डॉ. संतोष गुजरे, चमन लाल उईके, नरसिंहपुर से डी.पी. मेहरा प्रदेश संयुक्त सचिव एस.के. मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष मेहरा समाज संघ,अशोक झारिया सामाजिक कार्यकर्ता, आदि उपस्थित हुए





