थाना गंजबासौदा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Posted on

July 12, 2025

by india Khabar 24

 

थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने व्यापारीयों से रुपये लेकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नीरज पिता देवीदीन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ललिता नगर कोलार रोड भोपाल (म.प्र.) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9,40,000/- रुपये बरामद किए गए हैं।

क्या था मामला?

फरियादी हितेश तलरेजा ने अपने कर्मचारी नीरज साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 8 जुलाई 2025 को गंजबासौदा से 9,68,700/- रुपये कलेक्शन कर बेईमानी पूर्वक अपने कब्जे में रखकर अमानत में खयानत की है।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया। आरोपी को टोरिया मोहल्ला छतरपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

नीरज पिता देवीदीन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ललिता नगर कोलार रोड भोपाल (म.प्र.)

जप्ती

9,40,000/- रुपये

सराहनीय भूमिका

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की विशेष भूमिका रही, जिसमें थाना निरीक्षक संजय वेदिया, सउनि रतिराम राठौर, प्र.आर.39 हरवेन्द्र सिंह, प्र.आर.699 सतेन्द्र रावत, आर.90 राहुल सरवैया शामिल थे।

Posted on

July 12, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top