सिवनी विगत दिवस कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा सहकारिता विभाग अंतर्गत सरकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों, 57 बी –पैक्स के प्रशासक एवं समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभा कक्ष सिवनी में ली गईI बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उपसंचालक कृषि,उपायुक्त सहकारिता सिवनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक सिवनी,जिला विपणन अधिकारी सिवनी उपस्थित रहे I बैठक में 30 नवीन बी–पैक्स जिसमे 29 नवीन बी–पैक्स का पंजीयन किया गया है, उसमे आगामी कार्यवाही /कार्य योजना की पृथक पृथक समीक्षा कर 31 जुलाई 2025 तक अस्तियों एवं देयताओं का विभाजन करने के निर्देश कलेक्टर महोदया द्वारा दिए गए
जिले की 57 बी–पैक्स में रासायनिक खाद बीज की उपलब्धता एवं वितरण पी.ओ.एस मशीन से करने के निर्देश दिए गएI 30 जून 25 पर बरघाट ताखला एवं शिकारा की वसूली गत वर्ष से कम रहने पर कालातीत ऋणी सदस्यों के आर.सी.सी जारी कर वसूली में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गएI जिन बी–पैक्स की वसूली लक्ष्य से 10% से कम रही उन पर अप्रसन्नता व्यक्त की गईI मध्यकालीन कृषि ऋण हेतु हैप्पी सीडर,बागवानी उद्यानकी फसलों के मध्यकालीन ऋण देने / लक्ष्य अनुसार ऋण वितरण करने के निर्देश दिए गएI माइक्रो एटीएम के माध्यम से एक माह में ट्रांजैक्शन कर खाद वितरण एवं नगद वितरण करने हेतु निर्देश दिए गएI ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिवरों में के.सी.सी प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा,जीवन ज्योति के 50-50 प्रकरण प्रति पैक्स माह के लक्ष्य दिए गए I





