
मंडला। मंडला फोटोग्राफर एसोशिएशन के तत्वाधान में स्थानीय स्तर पर एक दिवसीय फोटो/वीडियोग्राफी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जिले भर से आए लगभग 70 फोटोग्राफरों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

वर्कशॉप में विशेष रूप से आमंत्रित प्रशिक्षक एस.पी. सिंह (अंश स्टूडियो, दिल्ली) एवं सन्नी सर (डॉट मेट्स स्टूडियो) ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की आधुनिक विधियों से अवगत कराया। उन्होंने AI आधारित ऑटोमैटिक एल्बम डिजाइनिंग और वीडियो मिक्सिंग सॉफ्टवेयर के प्रयोग से मिनटों में बेहतर गुणवत्ता वाला काम कैसे किया जा सकता है, इस पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक एस.पी. सिंह ने फोटोग्राफरों को कार्यक्षमता बढ़ाने, कस्टमर सर्विस सुधारने, फास्ट एवं स्मार्ट वर्किंग तथा सोशल मीडिया के प्रोफेशनल उपयोग को लेकर प्रेरित किया।
कार्यक्रम के आयोजन में नरसिंहपुर से आए रमेश नेमा (नेहा फोटो स्टूडियो) ने विशेष भूमिका निभाई। वर्कशॉप के दौरान मंडला फोटोग्राफर एसोशिएशन के करीब 20 सदस्यों ने AI एल्बम डिजाइन सॉफ्टवेयर को समझा और किफायती दरों पर खरीदा भी।
एसोशिएशन की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए चाय एवं भोजन की व्यवस्था की गई। अंत में एसोशिएशन के अध्यक्ष दीपक जाट ने प्रशिक्षकों सहित सभी फोटोग्राफरों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करते रहने की बात कही।





