जबलपुर कांवर संघ दद्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली बाबा बैजनाथ धाम कांवर यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ पूज्य जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद में रवाना हुई।
संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह भव्य यात्रा महानगरी एक्सप्रेस, जबलपुर स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुई।
इस वर्ष यात्रा में जबलपुर से लगभग 101 कांवड़िए शामिल हुए हैं, जो बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर, लगभग 130 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यह यात्रा लगातार 36वें वर्ष आयोजित की जा रही है, जो श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा भावना और बाबा बैजनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
जबलपुर संतोष कोरी की रिपोर्ट
Post Views: 57





