मरणासन्न कथन एवं पंचनामा तैयार करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात

Posted on

July 8, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना ने जबलपुर शहर के थाना क्षेत्रों से संबंधित
मरणासन्न कथन, शव परीक्षण एवं पंचनामा संपन्न करने हेतु पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रत्येक सोमवार को अतिरिक्त तहसीलदार आधारताल
रत्नेश ठवरे को मरणासन्न, शव परीक्षण एवं पंचनामा संपन्न कराने का दायित्व सौंपा गया है। इसी
प्रकार मंगलवार को नायब तहसीलदार अधारताल आदित्य जंघेला, बुधवार को अतिरिक्त तहसीलदार
गोरखपुर रश्मि चौधरी, गुरूवार को प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर राजेश कुमार मिश्रा तथा प्रत्येक
शुक्रवार को अतिरिक्त तहसीलदार केंट जय सिंह धुर्वे यह दायित्व संभालेंगे।
माह जुलाई के प्रथम शनिवार को रत्नेश ठवरे अतिरिक्त तहसीलदार आधारताल, प्रथम रविवार को
आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार अधारताल, द्वितीय शनिवार को रश्मि चौधरी अतिरिक्त तहसीलदार

गोरखपुर, द्वितीय रविवार को राजेश कुमार मिश्रा प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर, तृतीय शनिवार को
जय सिंह धुर्वे अतिरिक्त तहसीलदार केंट, तृतीय रविवार को रत्नेश ठवरे अतिरिक्त तहसीलदार आधारताल
तथा चतुर्थ शनिवार को आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार अधारताल एवं चतुर्थ रविवार को रश्मि चौधरी
अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर शव परीक्षण और पंचनामा से संबंधित मजिस्ट्रियल कार्य करेंगे।
माह अगस्त के प्रथम शनिवार को प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर राजेश कुमार मिश्रा, प्रथम
रविवार को जय सिंह धुर्वे अतिरिक्त तहसीलदार केंट, द्वितीय शनिवार को रत्नेश ठवरे अतिरिक्त
तहसीलदार आधारताल, द्वितीय रविवार को आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार अधारताल, तृतीय शनिवार
को रश्मि चौधरी अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर, तृतीय रविवार को राजेश कुमार मिश्रा प्रभारी नायब
तहसीलदार गोरखपुर तथा चतुर्थ शनिवार को जय सिंह धुर्वे अतिरिक्त तहसीलदार केंट, चतुर्थ रविवार को
रत्नेश ठवरे अतिरिक्त तहसीलदार आधारताल, पांचवे शनिवार को आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार
अधारताल एवं पांचवे रविवार को रश्मि चौधरी अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर शव परीक्षण और पंचनामा
से संबंधित मजिस्ट्रियल कार्य करेंगे।
माह सितम्बर के प्रथम शनिवार को राजेश कुमार मिश्रा प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर, प्रथम
रविवार को जय सिंह धुर्वे अतिरिक्त तहसीलदार केंट, द्वितीय शनिवार को रत्नेश ठवरे अतिरिक्त
तहसीलदार आधारताल, द्वितीय रविवार को आदित्य जंघेला नायब तहसीलदार अधारताल, तृतीय शनिवार
को रश्मि चौधरी अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर, तृतीय रविवार को राजेश कुमार मिश्रा प्रभारी नायब
तहसीलदार गोरखपुर, चतुर्थ शनिवार को जय सिंह धुर्वे अतिरिक्त तहसीलदार केंट एवं चतुर्थ रविवार को
रत्नेश ठवरे अतिरिक्त तहसीलदार आधारताल शव परीक्षण और पंचनामा से संबंधित मजिस्ट्रियल कार्य
करेंगे।
इसके अलावा तहसीलों में पदस्थ राजस्व अधिकारी अपने-अपने राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत
आने वाले थाना क्षेत्रों के लिये मृत्यु कथन व शिनाख्तगी परेड तथा नवविवाहिता व बंदी के शव पंचनामा
की कार्यवाही करेंगे। इन अधिकारियों के अवकाश पर रहने की स्थिति में ज्ञापन प्राप्त करने के लिये
प्रथम लिंक अधिकारी एवं द्वितीय लिंक अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

Posted on

July 8, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top