हेमंत खंडेलवाल MP बीजेपी के नए अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए, कल औपचारिक घोषणा

Posted on

July 1, 2025

by india Khabar 24

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल MP के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP new president) निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नॉमिनेशन प्रोसेस में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) उनके प्रस्ताव बने। प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 2 जुलाई, बुधवार को की जाएगी। शाम करीब 4.45 बजे चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Election in charge Dharmendra Pradhan) भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ आए। नॉमिनेशन प्रोसेस के तहत चुनाव प्रभारी मंच पर मौजूद रहे। मंच के सामने हेमंत खंडेलवाल आगे की पहली कतार में बैठे थे। प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के इशारा करने पर सीएम मोहन यादव उन्हें मंच पर ले आए।

नॉमिनेशन में खंडेलवाल का सिंगल नाम

बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने उनसे नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करवाया। नॉमिनेशन का आखिरी समय शाम 6.30 बजे है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें निर्विरोध मान लिया। लेकिन पूरे दो घंटे में हेमंत खंडेलवाल का सिंगल ही नाम रहा। हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

बैतूल सीट से विधायक हैं खंडेलवाल 

हेमंत खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) इस समय एमपी की बैतूल विधानसभा सीट (Betul Assembly Seat) से भाजपा के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल (Vijay Kumar Khandelwal) भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल से सांसद रहे हैं। 2008 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल सक्रिय रूप से राजनीति में आए और उसी साल लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha by election) जीतकर सांसद चुने गए। बैतूल से पिता रह चुके हैं सांसद
विधायक खंडेलवाल (Betul MLA Hemant Khandelwal) के पिता विजय कुमार खंडेलवाल (Vijay Kumar Khandelwal) भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैतूल से सांसद रहे हैं। 2008 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल सक्रिय रूप से राजनीति में आए और उसी साल लोकसभा उपचुनाव जीतकर सांसद बने। सूची में नहीं खंडेलवाल का नाम
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव (Madhya Pradesh BJP President Election) को लेकर गफलत सामने आई। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में 379 सदस्य वोटिंग कर सकेंगे, इस सूची में विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम ही नहीं है। हालांकि निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर साफ किया कि जरूरी नहीं निर्वाचन सूची हो, जिनका नाम नहीं वो भी अध्यक्ष बन सकता है।

केंद्रीय मंत्री उईके भी पहुंचे Office

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) समेत केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके (Union Minister Durgadas Uikey) बीजेपी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय मंत्री उईके के नाम की भी अटकलें चल रही। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा कि संगठन तय करता है अध्यक्ष वही बनता है। चुनाव के बाद साफ हो जाएगा अध्यक्ष कौन होगा ?।

Posted on

July 1, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top