👉 ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने जीता
👉 एथलेटिक्स में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब महिला वर्ग में जिला जबलपुर की किशोरी यादव एवं पुरूष वर्ग में जिला छिंदवाड़ा के आशीष यादव ने जीता
24 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनॉक 29-6-25 को सायं 5 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक तथा शहर के थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात इस खेल कूद प्रतियोगिता मे 22 ईकाईयों से आये पुलिस के खिलाडियो ने जोश एवं उल्लास के साथ मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 22 इकाईयों जिला जबलपुर, कटनी, छिंदवाडा, पाढुर्ना नरंिसहपुर, सिवनी, सिंगरौली, रीवा, सिंगरोली, सीधी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, डिण्डौरी रेडियो जबलपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, पीटीएस उमरिया, पीटीएस रीवा के खिलाडियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता मे हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, क्रिकेट लेदर वॉल एवं व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये बेडमिंटन, जूडो, कुश्ती, वेटलिफिटिंग तथा एथलेटिक्स गेम्स पुरूष/महिला में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़, लांगजम्प, हाईजम्प, ट्रिपलजम्प, जेवलिनथ्रो, शॉटपुट, हेमरथ्रो, 4100 रिले, 4400 रिले इवेन्टस हुये।
सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन म.प्र. पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हेतु पूर्वी जोन जबलपुर की टीम मंे किया गया है ।
सभी टीमो के खिलाडियांे ने अनुशासन मे रहकर अपनी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया और इस आयोजन को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, इसके लिये आपने सभी खिलाडियों तथा टीम मैनेजर को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। खेलो के निश्पक्ष आयोजन के लिये शहर के विभिन्न खेल संगठनों के निर्णायकों का सहयोग लिया गया, साथ ही मीडिया बंधुओ का भी प्रचार प्रसार मे सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिये भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक जबलुपर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि खेल भावना से सभी लोगो को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है, जीत हमारा हौसला बढाती है, तो हार भी हमें बहुत कुछ सिखाती है, जो रनर रहे हेैं, उन्हे अगले वर्ष विनर कैसे बनना है, सीखना पडेगा, टीम भावना जो पुलिस के लिये नितांत आवश्यक है, खेल से हमें सीखने को मिलता है, टीम भावना से बडे से बडे लॉ एण्ड ऑर्डर पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है एवं घटित हुई गम्भीर घटना को सुलझाया जा सकता है।
आपने अनुशासन का स्तर बनाये रखते हुये अनुशासित रहकर अच्छी खेल भावना का परिचय दिया है, वे लोग जो प्रतिस्पर्धा मे सफल हुये है एंव जो सफल नही हो पाये है सभी बधाई के पात्र है, विभिन्न स्पर्धाओ से उत्कृष्ट खिलाडियो का चयन पूर्वी जोन टीम के लिये किया गया है। जो इस वर्ष आगमी दिनो में होने वाली प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता मे पूर्वी जोन की ओर से भाग लेंगे। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्वी जोन का नाम रौशन करेंगे।
आपने गरिमामयी खेल के सफल आयोजन के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकंात शर्मा, रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य एवं उनकी टीम को बधाई दी एवं औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की।
अंत मे जोनल ध्वज को ससम्मान मुख्य अतिथि को साैंपा गया, जिसे आपने अगले खेलो तक के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को सौंपा।
24 वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा में व्यक्तिगत चौम्पियनशिप पुरूष वर्ग में आषीश यादव जिला छिन्दवाड़ा एवं महिला वर्ग में किशोरी यादव जिला जबलपुर तथा आल ओवर चौम्पियनशीप जिला जबलपुर को प्रदान की गयी
व्यक्तिगत प्रतिस्पार्धाओं में पुरूस्कार विजेता निम्नानुसार :-
100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मेंः- आषीश यादव छिन्दवाड़ा प्रथम, सतेन्द्र कौरव मण्ड़ला द्वितीय, पंचम पटेल जबलपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में कुसुमलता सरोते जिला जबलपुर, प्रथम स्थान, किषोरी यादव जिला जबलपुर द्वितीय, अंकिता सिंह जिला शहडोल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में आषीश यादव जिला छिन्दव़ाड़ा प्रथम, पंचम पटेल जिला जबलपुर द्वितीय, सत्तेन्द्र जिला मण्डला तृतीय स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ महिला वर्ग मेंः- किषोरी यादव जिला जबलपुर प्रथम, अंकिता करवेती जिला डिण्डौरी द्वितीय, प्रिया सिंह जिला नरसिंहपुर तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मेः-ं जय दुबे जिला जबलपुर प्रथम, कैलाश वर्मा जिला छिन्दवाड़ा, द्वितीय ,ओमप्रकाश जिला रीवा तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ महिला वर्ग मेंः- किशोरी यादव जिला जबलपुर प्रथम, अंकिता सिंह जिला शहडोल द्वितीय, नैना कश्यप जिला कटनी तृतीय स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मेंः- कैलाश वर्मा जिला छिन्दवाड़ा प्रथम, धमेन्द्र जिला पाढुर्ना द्वितीय,अनिल कुमार धुर्वे जिला डिंडोरी तृतीय स्थान हासिल किया।
800 मीटर दौड़ महिला वर्ग मेंः- किशोरी यादव जिला जबलपुर प्रथम, सरिता जिला मण्डला द्वितीय , अंषिता करवेती जिला डिण्डोरी तृतीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में- कैलाश वर्मा जिला छिन्दवाड़ा प्रथम, ओमप्रकाष जिला रीवा द्वितीय, धमेन्द्र जिला पाढुर्ना तृतीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग मेंः- किशोरी यादव जिला जबलपुर प्रथम, सरिता जिला मण्डला द्वितीय, नैना कश्यप जिला कटनी तृतीय स्थान हासिल किया।
5000 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मेंरू- ओमप्रकाश जिला रीवा प्रथम, कृष्ण कांत जिला पाढुर्ना द्वितीय, भोजराज जिला मण्डला तृतीय स्थान हासिल किया।
10000 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मेंरू-धमेन्द्र जिला पाढुर्ना प्रथम,राजेश इनवाती जिला छिन्दवड़ा द्वितीय,सुरेश कुमार जिला पाढुर्ना तृतीय स्थान हासिल किया।
गोला फेंक पुरूष वर्ग में प्रीतम उपाध्याय जिला जबलपुर प्रथम, सतेन्द्र कोरव जिला मण्डला द्वितीय ,हरिनारायण रावत जिला शहडोल तृतीय स्थान हासिल किया।
गोला फेंक महिला वर्ग में रंजना जिला जबलपुर प्रथम,स्नेहलता जिला जबलपुर द्वितीय काजल ठाकुर जिला जबलपुर तृतीय स्थान हासिल किया।
तवा फेक पुरूष वर्ग में अजय डबराल जिला जबलपुर प्रथम,शैलेन्द्र कुमार जिला शहडोल द्वितीय,ईष्वर बागरी जिला कटनी तृतीय स्थान हासिल किया।
तवा फेेक महिला वर्ग में कुसुमलता सरोते जिला जबलपुर प्रथम,रंजना जिला जबलपुर द्वितीय ,स्नेहलता जिला जबलपुर तृतीय स्थान हासिल किया।
भाला फेंक पुरूष वर्ग में महासिंह जिला मण्डला प्रथम,शैलेन्द्र कुमार जिला शहडोल द्वितीय, विलेन्द्र नायक जिला मण्डला तृतीय स्थान हासिल किया।
भाला फेंक महिला वर्ग में कुसुमलता जिला जबलपुर प्रथम,रंजना जिला जबलपुर द्वितीय, स्नेहलता जिला जबलपुर तृतीय स्थान हासिल किया।
लम्बी कूद पुरूष वर्ग में आषीश यादव जिला छिन्दवाड़ा प्रथम,पटेल जिला जबलपुर द्वितीय, अनिल कुमार जिला ड़िडोरी तृतीय स्थान हासिल किया।
लम्बी कूद महिला वर्ग में कुसुमलता जिला जबलपुर प्रथम, रूबी उसमानी जिला जबलपुर द्वितीय, अंषिता करवेती जिला डिण्डोरी तृतीय स्थान हासिल किया।
उॅंची कूद पुरूष वर्ग में आषीश यादव जिला छिन्दवाड़ा प्रथम स्थान हासिल किया।
हेमर थ्रो पुरूष वर्ग में अजय डबराल जिला जबलपुर प्रथम, सुरेश कुमार जिला पाढुर्ना द्वितीय, पंचम पटेल जिला जबलपुर तृतीय स्थान हासिल किया।
हेमर थ्रो महिला वर्ग मेंरंजना जिला जबलपुर प्रथम, अंशिता जिला डिण्डोरी द्वितीय, अंकिता सिंह जिला शहडोल तृतीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 65 किलोग्राम वर्ग में वीरेन्द्र यादव जिला शहडोल प्रथम, सूर्यकांत त्रिपाठी जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 71 किलोग्राम वर्ग में संतोष कटारिया जिला कटनी प्रथम, मनीष सोनकर जिला नरहिसंपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 79 किलोग्राम वर्ग में कमोद कोल जिला कटनी प्रथम, अजीत सिंह जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 88 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ सिंह जिला कटनी प्रथम, रोहित जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 94 किलोग्राम वर्ग में अनिल यादव जिला जबलपुर प्रथम, नरेष सोनकर जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफिटंग पुरूष वर्ग में 110 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ सेठी जिला कटनी प्रथम स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 66 किलोग्राम वर्ग में वीरेन्द्र नायक जिला शहडोल प्रथम, विलेन्द्र नायक जिला मडंला द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 74 किलोग्राम वर्ग में धमेन्द्र झारिया जिला नरहिंसपुर प्रथम, सूर्यकांत त्रिपाठी जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 83 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ सेठी जिला कटनी प्रथम, संतोष कटारिया जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 93 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ मसीह जिला कटनी प्रथम, नरेष सोनकर जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 105 किलोग्राम वर्ग में अनिल यादव जिला जबलपुर प्रथम, रोहित सिंह जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 120 किलोग्राम वर्ग मे महेन्द्र बेन जिला जबलपुर प्रथम, अजीत सिंह जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावर लिफ्टिंग- – पुरूष वर्ग में 120$ किलो ग्राम वर्ग में अभय यादव जिला जबलपुर प्रथम, ईष्वर बागरी जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 48 किलोग्राम वर्ग में कुसुमलता सरौते जिला जबलपुर प्रथम, सरिता धुर्वे जिला मडंला द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 53 किलोग्राम वर्ग में कंचन जिला कटनी प्रथम, अंकिता सिंह जिला शहडोल द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 60 किलोग्राम वर्ग में सुनीता पंच जिला जबलपुर प्रथम,सृष्टि श्रीवास्तव जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
वेटलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 77 किलोग्राम वर्ग में सुनीता कतिया जिला जबलपुर प्रथम, अंषिता करपेती जिला डिडोरी द्वितीय
वेटलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 86 किलोग्राम वर्ग में रंजना शर्मा जिला जबलपुर प्रथम सपना सिंह जिला जबलपुर द्वितीय
,
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 48 किलोग्राम वर्ग में कुसुमलता सरौते जिला जबलपुर प्रथम, नैना कष्यप जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 52 किलोग्राम वर्ग में प्रिया सिंह जिला नरसिंहपुर प्रथम, खुषबू राजपूत जिला बालाघाट द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 57 किलोग्राम वर्ग में जूली जादोन जिला बालाघाट प्रथम, मंजू रजक जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 63 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि श्रीवास्तव जिला जबलपुर प्रथम, अंकिता सिंह जिला शहडोल द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 69 किलोग्राम वर्ग में सपना सिंह जिला जबलपुर प्रथम, अंषिता करपेती जिला डिडोरी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 76 किलोग्राम वर्ग में सुनीता पंच जिला जबलपुर प्रथम, सानू वर्मा जिला बालाघाट द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 84 किलोग्राम वर्ग में कतिया जिला जबलपुर प्रथम, कंचन जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
पावरलिफ्टिंग – महिला वर्ग में 84$ किलोग्राम वर्ग में रंजना शर्मा जिला जबलपुर प्रथम,द्वितीय स्नेहलता जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 57 किलोग्राम वर्ग में अनिल घुर्वे जिला डिण्डोरी प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 65 किलोग्राम वर्ग में देवेन्द्र उपाध्याय जिला जबलपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 70 किलोग्राम वर्ग मंे धमेन्द्र कुमार झारिया जिला नरसिहपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 74 किलोग्राम वर्ग मंे मनीष सोनकर जिला नरसिहंपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 79 किलोग्राम वर्ग मंे इपुरूषोतम रजक जिला जबलपुर प्रथम, कोल जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 86 किलोग्राम वर्ग मंे अभय यादव जिला कटनी प्रथम, नरेष सोनकर जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 92 किलो ग्राम वर्ग मंे राम मिलन जिला जबलपुर प्रथम, दीपक राजपूत जिला कटनी द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाईल 97 किलोग्राम वर्ग मंे ओमनारायण सिंह जिला जबलपुर प्रथम, अनिल यादव जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन -67 किलोग्राम वर्ग मंे देवेन्द्र उपाध्याय जिला जबलपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 72 किलोग्राम वर्ग में धमेन्द्र कुमार झारिया जिला नरसिहपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 77 किलोग्राम वर्ग में मनीष सोनकर जिला नरसिहंपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 82 किलोग्राम वर्ग मंे अमीरचंद यादव जिला जबलपुर प्रथम , जितेन्द्र यादव जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम वर्ग मंे जितेन्द्र यादव जिला जबलपुर प्रथम, महेन्द्र पाल सिंह जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 97 किलोग्राम वर्ग मंे रामआषीष जिला जबलपुर प्रथम, कमलेष कुमार जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रीको रोमन 97 किलोग्राम वर्ग मंे रमाकांत यादव जिला रीवा प्रथम, ओमनारायण सिंह जिला जबलपुर द्वितीय स्थान हासिल किया।
टीम गेम्स में पुरूस्कार विजेता निम्नानुसार
बास्केटबाल में जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला नरसिंहपुर उप विजेता रहा।
हॉकी में जिला नरसिंहपुर विजेता एवं जिला जबलपुर उपविजेता रहा।
हैण्डबाल में जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला नरसिंहपुर उपविजेता रहा।
क्रिकेट जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला छिन्दवाड़ा उपविजेता रहा।
कब्बडी जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला नरसिंहपुर उपविजेता रहा।
फुटवॉल में जिला नरसिंहपुर विजेता एवं जिला जबलपुर उपविजेता रहा।
व्हालीवॉल जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला बालाघाट उपविजेता रहा।
बैडमिन्टन जिला जबलपुर, विजेता एवं जिला मण्डला उपविजेता रहा।
रस्सा कस्सी जिला जबलपुर विजेता एवं नरसिंहपुर उप विजेता रहा।
Post Views: 82





