क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 118 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

Posted on

June 24, 2025

by india Khabar 24

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 118 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनॉक 23-6-25 को रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली आदि प्लाजा के सामने आंटी की चाय टपरे में 2 लड़के सफेद कत्थाई रंग के थैले में भारी मात्रा मे एक्सपायरी डेट की पेरासीटामाल लिये खड़े हैं, सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये के 2 लड़के खड़े दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम वासू यादव उर्फ अन्ना यादव उम 20 वर्ष निवासी शारदा चौक गैस गोदाम के पास अन्ना मोहल्ला थाना गढ़ा एवं दीपक साहू उम्र 24 वर्ष निवासी शारदा चौक अन्ना मोहल्ला थाना गढ़ा बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेेने पर थैले मे बुप्रेनोरफिन के 90 इंजेक्शन तथा फेनिरामाईन मैलेट 28 नग इंजैक्शन रखे मिले जिन्हें जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट तथा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपियों को पकडने में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे, आरक्षक आशुतोष भारती, सैनिक सौरभ शुक्ला तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, मन्नू सिंह, सत्यसेन, आरक्षक त्रिलोक पारधी, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, विनय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

June 24, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top