सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,    नगदी 11 हजार 350 रूपये, 2 मोबाईल, 2 कैल्कुलेटर आदि जप्त

Posted on

June 24, 2025

by india Khabar 24

            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
  आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में ग्वारीघाट अंतर्गत 2 सटोरियें को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये नगद 11 हजार 350 रूपये जप्त किये गये है।

  थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाष चंद बघेल ने बताया कि दिनांक 23-6-25 को नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वारीघाट अंतर्गत झंडा चौक सब्जी मंडी के पीछे सामुदायिक भवन से लग कर कुछ लोग अवैध सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एमडी नागोतिया द्वारा तत्काल हमराह कार्यलयीन स्टाफ, थाना ग्वारीघाट एवं गोराबाजार तथा थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम के साथ झण्डा चौक सब्जी मण्डी के पास दबिश दी जहॉ एक लकडी के टेबिल के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा लिखते एवं भीड मे खडे लोग सट्टा लिखाते हुये दिखे, पुलिस को आता देख सभी भागने लगे घेराबंदी कर सट्टा लिखने वाले सटोरिये को पकडा जिसने  पूछताछ पर अपना नाम नरेश चक्रवर्ती उम्र 51 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर बताया, सट्टे के सम्बंध मे पूछताछ करने पर झण्डा चौक ग्वारीघाट निवासी उमेश पटेल के कहने पर साथी भाईजान के साथ मिलकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। सटोरियें के कब्जे से नगद 9 हजार 500 रूपये, 1 मोबाईल, 2 कैल्कुलेटर, एवं सट्टा पट्टी 60 पर्ची, सट्टा की 3 गड्डी, दिनॉक डालने की सील, टेबिल, आदि जप्त करते हुये सटोरिये उमेश पटेल एवं भाईजान की तलाश की जो नहीे मिले तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा धारा 49 एवं 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये सटोरिये उमेश पटेल एवं भाईजान की तलाश जारी है।
https://youtube.com/shorts/TpHvug11w1E?si=DoQtizSR4o1Uf-Eq
इसी प्रकार थाना ग्वारीघाट में दिनॉक 23-6-25 को विश्वसनय मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास चण्डी माता मंदिर के बाजे स्थित खाली जगह मे कुछ सटोरिये सट्टा लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते तथा कुछ लोग सट्टा लिखाते दिखे, घेराबंदी कर सट्टा खिलाने वाले गोलू दीवान उम्र 27 वर्ष निवासी पीपी कालोनी ग्वारीघाट को पकड़ा जिसके कब्जे से नगद 1850 रूपये, सट्टा पट्टी, सट्टा बुक, 1 रेडमी कम्पनी का मोबाईल जप्त करते हुये पूछताछ करने पर गोलू दीवान ने   नितिन गडरिया के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया। नितिन गडरिया की तलाश की जो नहीं मिला दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा धारा 49 एवं 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये सटोरिये नितिन गडरिया की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एमडी नागोतिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमग अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक राजीव दुबे, प्रधान आरक्षक बंसी लाल, हरक बहादुर थापा, अशोक यादव, चंद्रभान पाण्डे, आरक्षक संजय, विक्रम, सीएसपी कार्यालय के प्रधान आरक्षक विजय दुबे, अतुल गर्ग, थाना गोरखपुर के प्रधान आरक्षक नितिन जोशी, थाना गोराबाजार के सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर चौबे, आरक्षक ललित की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

June 24, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top