जिला जबलपुर के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किया गया अपने अनुभाग के थानों का औचक निरीक्षण

Posted on

June 15, 2025

by india Khabar 24


पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने हेतु आदेशित किये जाने पर निर्देशों के परिपालन में दिनॉक 15-6-2025 को रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे के बीच जिला जबलपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अनुभाग के थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा द्वारा थाना कैंट का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा थाना गोसलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

द्वय अधिकारियों ने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं, सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चालू है कि नहीं।
आपके द्वारा कहा गया कि लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें ।
आपने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।

इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव द्वारा थाना मदनमहल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू द्वारा थाना रांझी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया द्वारा थाना गोरखपुर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा द्वारा थाना गोहलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री एच आर पाण्डेय द्वारा थाना तिलवारा, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस. गोठरिया द्वारा थाना माढोताल, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर द्वारा थाना कटंगी, एसडीओपी बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा थाना भेड़ाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Posted on

June 15, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top