मेडिकल अधीक्षक के घर पर निकला रसल वाइपर:सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू; बोले-जहरीला इतना की समय पर इलाज न मिले तो चली जाए जान

Posted on

June 2, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक के घर पर आज दोपहर एक जहरीला सांप निकल आया। सांप उनके आंगन में दिखाई दिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को दी। मौके पर पहुंचे दुबे ने सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया कि सांप रसल वाइपर है, जो बहुत जहरीला है।

दरअसल डॉ. शर्मा के आंगन में रविवार को सफाई चल रही थी। मजदूर वहां रखी लकड़ियों को अलग कर रहे थे, तभी लकड़ियों के ढेर से सरसराहट की तेज आवाज आई। मजदूर डर गए। दुबे ने बताया कि यह सांप इतना जहरीला होता है कि अगर जल्द ही इलाज ना मिले, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

मौके पर पहुंचे सर्व विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रसल वाइपर का रेस्क्यू किया और फिर उसे बरगी के जंगल में छोड़ दिया। दुबे का कहना है कि मादा रसल वाइपर अंडे न देते हुए सपोले को जन्म देती है।

उन्होंने बताया कि रसल वाइपर बहुत ही गुस्सैल स्वभाव का होता है। उसमें हेमोटोक्सिन जहर पाया जाता है। इसके काटने से मांसपेशियां गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं और गैग्रीन की स्थिति पैदा कर देती है। पूरे भारत में पाए जाने वाले जहरीले सांपों में रसल वाइपर दूसरे स्थान पर आता है।

Posted on

June 2, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top