जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रैली निकालकर, जल संरक्षण का संदेश दिया छात्राओं ने जल संरक्षण के लिए संकल्प

Posted on

April 29, 2025

by india Khabar 24

 

फरीद खान / शहडोल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के मार्गदर्शन पर जिले के स्कूलों द्वारा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. मारपाची, बीआरसी महेंद्र मिश्रा, रमसा अरविंद पांडे, संजीव भटनागर, की उपस्थित में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।पानी बचाओ जीवन बचाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर आम जनमानस को जागरूक किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जो चीजें प्रकृति से मुफ्त में मिलती हैं, वही सबसे कीमती होती हैं, चाहे वह ऑक्सीजन हो या जल पृथ्वी पर पीने योग्य जल की मात्रा बहुत कम है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है.

जिला क्रीड़ा निरीक्षक रामरुद्ध पटेल ने बताया कि इस जागरूकता रैली कि शुरुआत जय स्तंभ चौक से जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची ने हरी झंडी दिखाकर किया तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने पानी बचाने हेतु विभिन्न नारों के उद्घोष के साथ अम्बेडकर चौक ,गांधी चौक होते हुए मानस भवन शहडोल में समाप्त हुयी । जहाँ सभी के लिए स्वल्पाहार कि व्यवस्था भी की गई थी।
उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा निरीक्षक, टाइम पब्लिक स्कूल के संचालक जितेंद्र शुक्ला ,प्राचार्या रूबी शुक्ला,सहायक प्राचार्य विजय राजपाल, खेल प्रशिक्षक संजय सिंह कंघीकार, शिक्षक राकेश द्विवेदी, प्रकाश विश्वकर्मा, पंकज तिवारी, एवं विद्यार्थिओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की । साथ ही जिले के एम.एल.बी.स्कूल, रघुराज क्र.1, सतगुरु स्कूल, कान्वेंट स्कूल, सेंट एलासेस, कन्या सोहागपुर, भारत माता इत्यादि विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Posted on

April 29, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top