फरीद खान / शहडोल संभाग के घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 21 में निवास करने वाली सिमरन को यूपीएससी में चयनित होने पर समाज सेवी भाजपा नेता कैलाश तिवारी पूर्व पार्षद महेश भागदेव और नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शान उल्ला खान के द्वारा सिमरन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
सतगुरु पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा सिमरन साहू ने भारत की सर्वश्रेष्ठ सिविल सर्विस परीक्षा यूपीएससी में चयनित होकर समूचे शहडोल संभाग का नाम रोशन किया है। वे शहडोल जिले से यूपीएससी में चयनित होने वाली पहली छात्रा हैं।
वही सिमरन की इस सफलता से शहडोल संभाग के अन्य प्रतियोगी छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी
सिमरन शहडोल के वार्ड 21 के निवासी शरद साहू की सुपुत्री सिमरन की इस उपलब्धि पर शहडोल संभाग के समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेताओं ने सिमरन को बधाई देते हुए सिमरन के उज्जवल भविष्य की कामना की है सिमरन के निवास घरौला मोहल्ला में सिमरन से मिलने जुलने वालों का सुबह से ही कतार लगी रहती है और सभी सिमरन को पुष्प गुछ देकर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं





