अवैध हथियार सहित आरोपी युवक पकड़ा गया देशी 1 पिस्टल तथा 1 कारतूस जप्त

Posted on

April 27, 2025

by india Khabar 24

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रंाझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को पिस्टल एवं कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी रांझी श्री मानस द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 26-4-25 केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रांझी थाना के लूट के अपराध में फरार आरोपी रेयान सोनकर गुलाबी रंग की टीशर्ट तथा काले रंग की लोवर पहने शारदा नगर पार्क के गेट के सामने पेड़ के नीचे हाथ में पिस्टल लिये कोई अपराध करने की नीयत से बैठा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रेयान उर्फ अमन सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी बताया जो तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल रखे था, देशी पिस्टल केा चैक करने पर एक कारतूस लोड मिला। पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त पिस्टल हरीश राजपूत की होना बताया। आरोपी रेयान उर्फ अमन सोनकर के कब्जे से देशी पिस्टल कारतूस सहित जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूर्व से पंजीबद्ध लूट के प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी करते हुये हरीश राजपूत की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका -आरोपी का अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, प्रदीप तिवारी, आरक्षक मनीष पटैल, अर्पित सिंह, अभिषेक की राराहनीय भूमिका रही।

Posted on

April 27, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top