फरीद खान / शहडोल के जयसिंहनगर में शराब विक्रेता के द्वारा पत्रकार पंकज पांडे को दी गई जान से मारने की धमकी दरासल मामला यह है कि बीते कुछ दिन पहले पत्रकार पंकज पांडे के द्वारा समय से ज्यादा देर तक शराब की दुकान खुलने का समाचार प्रकाशन किया गया था जिसके कारण शराब विक्रेता के द्वारा झूठे आरोप में लूट के केस में फसाने की धमकी दी गई मामला यह है कि 20 तारीख की रात को पंकज पांडे शादी समारोह से वापस 11:00 बजे रात लौट रहे थे तभी बस स्टैंड में रंजीत गुप्ता शराब भट्टी का पार्टनर रास्ते में रोक कर मां-बहन की गाली देते हुए झूठ मुकदमे में फ़साने का प्रयास किया गया और कहा गया यदि तुम दुकान का वीडियो अवैध शराब ले जाते हुए का वीडियो बनाओगे तो तुम्हें दुकान के लूट के केस में फंसा दूंगा और थाने में भी जाकर यही बात मौखिक रूप से बताया यह इसका रिपोर्ट लिखा जाएगा तो मेरा भी लूट का केस

बनना चाहिए इससे परेशान होकर पंकज पांडे के द्वारा पुलिस अधीक्षक शहडोल में लिखित शिकायत की गई है और आपको बता दे कि दरअसल यह कोई पहला मामला नहीं है जो पत्रकारों के साथ हुआ है आए दिन अक्सर झूठे केस में पत्रकारों को फसाने के दर्जनों मामले सामने आते हैं यहां तक की राजनीतिक दबाव में आकर पत्रकारों के साथ बड़े अफसरों के द्वारा जिला बदर जैसी कार्यवाही तक कर दी गई किंतु आपने सुना ही होगा की जीत हमेशा सत्य की होती है
वही शहडोल कमिश्नर के द्वारा जिन पत्रकारों के ऊपर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी कमिश्नर शहडोल सुरभि गुप्ता जी के द्वारा बड़े अफसरों के आदेशों को निरस्त करते हुए पत्रकारों के ऊपर की गई जिला बदर की कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार अब सुरक्षित नहीं है आए दिन पत्रकारों के साथ गाली गलौज झूटे मामलों में फंसने की लगातार शराब ठेकेदार अवैध रेत माफियाओं के द्वारा धमकी दी जाती है





