ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता ग्राम बेडरा मे राजेश साकेत की हत्या का खुलासा आरोपी नन्हेलाल सिंह गोड़ निवासी बेडरा गिरफ्तार

Posted on

April 15, 2025

by india Khabar 24

 

फरीद खान / शहडोल दिनाँक 30.03.2025 को राजेश उर्फ पप्पू साकेत पिता झुरहा साकेत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बेडरा शाम करीबन 06.00 बजे अपने घर से गाँव मे जाने को कहकर निकला था जो रात्रि मे वापस नहीं आया था। दिनाँक 31.03.2025 को राजेश उर्फ पप्पू साकेत घायल अवस्था मे ग्राम बेडरा मे मिला था। संजय गाँधी मेडिकल अस्पताल रीवा जहाँ उपचार के दौरान दिनाँक 31.03.2025 को राजेश की मृत्यु हो गयी थी।

सूचना पर थाना ब्यौहारी मे मर्ग कायम कर जाँच की गयी। मर्ग की जाँच पर मृतक राजेश साकेत निवासी बेडरा की हत्या आरोपी नन्हेलाल सिंह गोड़ निवासी बेडरा द्वारा किया जाना पाये जाने से थाना ब्यौहारी मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण का आरोपी नन्हेलाल सिंह गोड निवासी बेडरा का घटना के बाद फरार हो गया था जिसे तलाश कर ग्राम जोरा से पकड़कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा घटना घटित किया जाना कबूल किया गया था। घटना में प्रयुक्त डण्डे को जप्त किया गया है तथा आरोपी नन्हेलाल सिंह गोड़ को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल के दिशा निर्देशन में ब्यौहारी थाना प्रभारी निरी. अरूण पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरी. वीरेन्द्र तिवारी, उप निरी. कपिलकान्त तिवारी, प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, आर. संजय द्विवेदी, आर. राजीव सिंह, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, आर. अमृतलाल यादव, आर. गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Posted on

April 15, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top