फरीद खान / शहडोल पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 13.04.2025 को पुराना पुलिस कंट्रोल रूम में सभी न्यायालय के कोर्ट मोहर्रिर, चालान मुंशी और माल-खाना मोहर्रिर की मीटिंग लेकर समन वारंट तामीली की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में महत्वपूर्ण प्रकरणों में साक्षियों की उपस्थिति एवं एफएसएल रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट समय पर जमा होने के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।
थानों परिसर और चौकियों में बड़ी संख्या में जप्त पड़े वाहनों को परिसर से हटाकर, वाहनों के रुप में खराब हो रही ऐसी संपत्तियों के वैधानिक निराकरण हेतु सुंदरभाई अंबालाल के प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में अग्रिम कार्रवाई हेतु अभियान के रुप इसी माह से चरणबद्ध रुप से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।
Post Views: 91





