संकुल केन्द्र कोटरीमाल में 8 मार्च 2025को मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Posted on

March 8, 2025

by india Khabar 24

धर्मेन्द्र कुमार महंत


रायगढ़ ब्रेकिंग:-रायगढ़ जिले अंतर्गत संकुल केन्द्र कोटरीमाल में 8 मार्च 2025को महिला दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संकुल कोटरीमाल के सभी सी ए सी लक्ष्मी नारायण निषाद,सोनसाय राठिया,दशरथ साव ,शिक्षकगण , सरपंच, ग्रामीण महिलाएं व विद्यार्थी उपस्थिति रहे।यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय श्री संजीव कुमार पटेल सर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व ग्राम सरपंच का पुष्प गुच्छ से स्वागत व सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों ने महिलाओं के खूबियों की भूरि भूरि प्रशंसा किए व उनका सम्मान बढ़ाया।

नारी सशक्तिकरण, उनके शक्तियों से अवगत,गुण, उनका सम्मान,स्वरूप, आत्मनिर्भरता, उदाहरण आदि बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।
शिक्षकों ने नारी के सम्मान में कविताएं व कहानियां प्रस्तुत किए ।
ऊंचे पद पर आसीन महिलाओं का पोस्टर लगाकर उदाहरण प्रस्तुत किया गया व शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। महिलाओं ने सभा को सम्बोधित किया। अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर स्वल्पाहार व चाय की सुव्यवस्था की गई थी।अंत में , सुंदर व सफल आयोजन के लिए सम्मान दिए जाने पर नारी शक्ति द्वारा आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया।
नारी का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना,साहस जगाना, स्वतंत्रता देना, सम्मान देना,आरक्षण देना ,अवसर प्रदान करना , सुरक्षा प्रदान करना सरकार व सभी का दायित्व है। जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता उस समाज का पतन निश्चित ही हो जाता है।
सरकार को नारी कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। नारी के विकास से देश का विकास होता है।

Posted on

March 8, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top