जिले के 156 अस्पताल और नर्सिंग होम की जांच में 4 अस्पतालों में अनियमितताएं पाई गई,अस्पतालों को नोटिस जारी

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर स्वास्थ्य विभाग निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या की जांच कर रहा है। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े के बाद भोपाल से यह निर्देश मिला था।
जांच के लिए 60 डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। यह टीम जिले के 156 अस्पताल और नर्सिंग होम की जांच में 4 अस्पतालों में अनियमितताएं पाई गई हैं। इन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है

डॉ. मिश्रा के अनुसार, यदि किसी अस्पताल में पंजीकृत संख्या से अधिक या कम बेड मिलते हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही, जिले में निजी अस्पतालों और क्लिनिकों का पंजीकरण नवीनीकरण भी चल रहा है। 52 अस्पतालों और 206 निजी क्लिनिकों का पंजीयन नवीनीकरण होना है। इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी है। अभी तक 50 अस्पतालों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top