शाजापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष को हनी ट्रैप में फंसाने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार..

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

जनपद पंचायत अध्यक्ष शरद शिवहरे को हनी ट्रैप में फसाने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। युवती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष है

नौ जनवरी को शरद ने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। आरोपित इंदर जनपद पंचायत शाजापुर में उपाध्यक्ष भी है। आरोपित इंदर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना बेरछा को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की कोशिश
गुरुवार को जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शिकायत में बताया गया था कि बेरछा निवासी युवती रानू और इंदर द्वारा वीडियो के माध्यम से धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही है।

रानू ने कोतवाली थाने के पास स्थित होटल में उसे बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। पुलिस ने रानू और इंदर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

Posted on

February 28, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top