एमपी में फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री:शिवाजी महाराज की जयंती पर सीएम की घोषणा; कहा- ये फिल्म राष्ट्र प्रेम का संदेश देती है

Posted on

February 20, 2025

by india Khabar 24

 

(मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म छावा को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है)

जबलपुर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर आधारित है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे।
सीएम ने कहा कि फिल्म ‘छावा ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्र प्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की शुरुआत अजय देवगन की आवाज में मुगलों और मराठाओं के इतिहास की झलक के साथ होती है। औरंगजेब (अक्षय खन्ना) को खबर मिलती है कि छत्रपति शिवाजी महाराज नहीं रहे। इस खबर से औरंगजेब बहुत खुश होता है। औरंगजेब को लगता है कि अब वो आराम से मराठा साम्राज्य पर कब्जा कर लेगा।
इस दौरान छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) मुगलों के सबसे कीमती शहर बुरहानपुर पर आक्रमण करके औरंगजेब की सेना को परास्त कर देता है। इस हार से औरंगजेब तिलमिला उठता है और गुस्से में मराठा साम्राज्य को खत्म करने की कसम खाता है। वो छत्रपति संभाजी महाराज को पकड़ने के लिए अपनी विशाल सेना के साथ मराठा साम्राज्य की तरफ कूच करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि मुगल सेना छत्रपति संभाजी महाराज को पकड़कर औरंगजेब के सामने लाती है और उन्हें खूब टार्चर किया जाता है।
इस फिल्म में अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह की भी अहम भूमिका है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटे 41 मिनट और 50 सेकंड है।

Posted on

February 20, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top