भारत पर असर नहीं
नई दिल्ली,(एजेंसी/इंडियाkhabar 24)। 13 मार्च 2025 की देर रात और 14 मार्च की सुबह अमेरिका में अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन मून ब्लड रेड तो होगा साथ ही पूर्ण चंद्रग्रहण भी होगा। अमेरिका में यह नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा, सूर्य और धरती सीधे एक ही रेखा में होंगे। चंद्रमा से लाल लंबी वेवलेंग्थ का प्रकाश धरती पर पड़ेगा। बता दें कि 14 मार्च को पडऩे वाला यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढंक लेगी। इससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है।बता दें कि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल भारत में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में इस पूर्ण चंद्रग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं होगा, क्योंकि जिस समय ग्रहण होगा उस समय यहां दिन हो रहा होगा। ऐसे में इसका धार्मिक महत्व नहीं है। पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी खास चश्मे की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे आसानी से देखा जा सकेगा। लेकिन अगर आप अच्छे से अनुभव करना चाहते हैं, तो आप पॉवरफुल टेलीस्कोप से देख सकते हैं।बता दें इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। इसलिए भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन होगा। 24 मार्च को सुबह 9.54 मिनट से भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन रात 11.13 मिनट पर होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11.14 मिनट से लेकर देर रात्रि को 12.20 मिनट तक रहेगा। इन जानकारियों का हम दावा नहीं हैं।