जापान से लौटकर सीएम बोले- स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगी लैपटॉप की राशि,जापान हमारा बिछुड़ा हुआ भाई, अब वापस मिला

Posted on

February 3, 2025

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं क्लास में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को जल्द ही लैपटॉप के लिए राशि मिलने वाली है। साथ ही वे स्टूडेंट्स जिन्होंने 12वीं में अपने सरकारी स्कूल में टॉप किया हैं, उन्हें भी सरकार स्कूटी देने जा रही है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा से लौटने के बाद इस योजना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को साफ कर दिया है। सीएम ने कहा कि हम लगातार सभी वर्गों के लिए सभी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हमने हमारी सरकार की किसी योजना के मूल स्वरूप को न तो बदलने दिया है। न उस संबंध में कोई ढील दी है।
सीएम ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग में हम बहुत जल्द लैपटॉप की राशि देने वाले हैं। साथ ही साथ स्कूल स्तर पर जो प्रावीण्य सूची में निकले हैं अपने हायर सेकेंडरी स्कूल से, ऐसे बच्चों को हम स्कूटी भी देने जा रहे हैं। हमारी जो योजना है उसके अनुसार हम बच्चों को सौगात देंगे।

स्टेट हैंगर पर हुआ सीएम डॉ. यादव का स्वागत*

जापान की यात्रा से लौटने के बाद रविवार रात में भोपाल में स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करने मंत्री गौतम टेटवाल, धर्मेन्द्र लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, मेयर मालती राय पहुंचे। सीएम के साथ दिल्ली से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी भोपाल पहुंचे।

जापान हमारा बिछुड़ा हुआ भाई, अब वापस मिल रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मैं जापान की यात्रा पर था। जापान में मंदिरों के शहर में जब मैं दर्शन करने गया तो मैंने कहा कि जापान और हमारे बीच संबंध और दोनों की आपसी इतनी गहरी समझ है कि हमारे तिरंगे पर हमारा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है। जापान तो अपने यहां सूर्य देवता को ही लगाए हुए हैं।
सीएम ने कहा हमसे वह तीन कदम आगे हैं। उनके यहां 3:30 घंटे पहले ही सूर्य नारायण आ जाते हैं। अपने बीच में भगवान बुद्ध की संस्कृति, गणेश जी, सरस्वती माता 28 अलग-अलग देवी देवता हैं। बस इतना ही फर्क है कि हमारे यहां शिव शक्ति भगवान शिव में माना जाता है। वहां वे सूर्य देवता को स्त्री रूप में मानते हैं। हमने कहा, जो मानना है मान लो। जापान तो हमारा बिछड़ा हुआ भाई है, जो हमको वापस मिल रहा है। हम जो नमस्ते करते हैं।

हड़ताल में तालाबंदी नहीं करते जापान के लोग

जापान के लोग तो विनम्रता के साथ इतने झुकते हैं कि दया आ जाती है। जापान में काम के प्रति कर्मठता कैसी होती है कि जापान की फैक्ट्री में अगर हड़ताल करना है तो हड़ताल में तालाबंदी नहीं हो सकती। मान लो जूता बनाने वाली फैक्ट्री में हड़ताल करना है तो एक पांव का जूता जरूर बनाएंगे लेकिन हड़ताल भी करेंगे। हड़ताल करेंगे लेकिन काम बंद नहीं होगा भले कुछ भी हो जाए। प्राइवेट कंपनी में रिटायरमेंट की कोई सीमा नहीं। जब तक चले तब तक आदमी काम करता रहेगा।

Posted on

February 3, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top