अभाविप ने पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

Posted on

January 31, 2025

by india Khabar 24

शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, नवलपुर कैंपस में सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर शहडोल विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह ने विद्यार्थी परिषद की 75 वर्षों की यात्रा और राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल शिक्षा जगत का घटक ही नहीं, बल्कि समाज का एक जिम्मेदार नागरिक भी है।

इसके उपरांत पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बीते सत्र के कार्यों का उल्लेख किया। इसके बाद नगर उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैवल्य ताम्रकार, विश्वविद्यालय मंत्री सुश्री निधि पाण्डेय, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष शिवा गौतम, रितेश मिश्रा, इशिका कोरी, यश शर्मा, दिशा सोनी, विश्वविद्यालय सहमंत्री रवि परस्ते, उदय गुप्ता, प्रिया सिंह, आयुष त्रिपाठी, दीपिता तिवारी, SFD प्रमुख सौरभ नापित, SFD सहप्रमुख प्रतिमा मिश्रा, SFS प्रमुख निलेश नामदेव, सह प्रमुख राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रभास तिवारी, सह प्रमुख इरम अंजुम, खेलो भारत प्रमुख कैफ, सह प्रमुख नीरज केवट, स्टडी सर्कल प्रमुख सौरभ यादव, सह प्रमुख मीनाक्षी अवधिया, बीए प्रमुख शुभी मिश्रा, सह प्रमुख राघवी पाण्डेय, बीएससी प्रमुख विनय साहू, बीएससी एग्रीकल्चर प्रमुख संस्कार सिंह, बीएससी CS प्रमुख यश जरवाडे, बीएससी बायोटेक प्रमुख आकाश मिश्रा, BPES प्रमुख तौफीक खान, बीकॉम प्रमुख पीयूष तिवारी को जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य अनमोल मिश्रा, रिमी तिवारी, साध्वी पांडे, राहुल बारी, संदीप सोंधिया, अनामिका द्विवेदी, हर्ष सोनी, युवराज सिंह, शिवम यादव, रोहित बर्मन, ओम नामदेव, अनूपा चौधरी, जितेंद्र सिंह, नैनभान सिंह मार्को, पिंकी सिंह, पूजा राठौर, हिमांशी दुबे, कुमकुम चौधरी, दीपशिखा मिश्रा, खुशी सिंह, दामिनी चौधरी, भूमिका द्विवेदी, अभय सिंह, साहिल खान, शिखर तिवारी, फैज खान, सतीश कुमार, संजना मिश्रा, आर्यन नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।

नगर मंत्री अमन त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रांत SFS प्रमुख कृष्णम चतुर्वेदी, शहडोल विभाग संयोजक सुबोधनी शुक्ला, शहडोल जिला संयोजक अखिलेश सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आरती द्विवेदी, अब्दुल कादिर, वसुंधरा निगम, सौरभ द्विवेदी, मनीष तिवारी एवं अन्य परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंजली पाण्डेय द्वारा किया गया। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

January 31, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment