बुरहानपुर में कलेक्टर का सख्त कदम, भ्रष्ट बाबू को बना दिया चपरासी

Posted on

January 22, 2025

by india Khabar 24

मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल ने भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाए गए एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुभाष काकडे पर भर्ती के लिए पैसे मांगने का आरोप था।
कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुभाष को निलंबित किया और उसकी जांच करवाई। जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने उसे चपरासी के पद पर डिमोशन करने का भी आदेश दिया।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि, कलेक्टर दफ्तर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जुलाई 2024 में शिकायत मिली थी। शिकायत में महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थ सुभाष काकडे ने आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए पैसे की मांग की थी। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और सुभाष को निलंबित करते हुए जांच का आदेश दिया। जांच में सुभाष के द्वारा पद के दुरुपयोग का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसे एमपी सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

कलेक्टर का संदेश

कलेक्टर भव्या मित्तल ने इस कदम से स्पष्ट कर दिया कि, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार के पद के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई को बुरहानपुर के नागरिकों ने सराहा है। इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए ईमानदारी से काम करने का एक मजबूत संदेश माना है।

कलेक्टर के फैसले का स्वागत

इस फैसले से सरकारी महकमों में हलचल मच गई है, क्योंकि कलेक्टर ने न केवल एक दोषी कर्मचारी को दंडित किया। बल्कि ये भी सुनिश्चित किया कि सरकारी विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। अब नागरिकों और प्रशासन की उम्मीद है कि, इस कदम से अन्य कर्मचारी भी अपने कर्तव्यों का पालन अधिक ईमानदारी से करेंगे।

Posted on

January 22, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top