संसदीय स्थायी समिति की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन को लेकर बैठक संपन्‍न

Posted on

January 9, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौ‌द्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठकें आज जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। यह अध्ययन दौरा 9 जनवरी से 11 जनवरी, 2025 तक मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। आज 9 जनवरी को जबलपुर के होटल वेलकम में आयोजित संसदीय स्‍थायी समिति बैठक की अध्यक्षता श्री निरंजन बिशी, अध्यक्ष आईसीटीएम व राज्यसभा सांसद कर रहे थे। बैठक में श्री गुलाम अली, राज्यसभा सांसद, सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। इन बैठकों में तकनीकी प्रगति के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
समिति ने पहली बैठक में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौ‌द्योगिकी मंत्रालय (MeitY), राज्य सूचना प्रौ‌द्योगिकी विभाग और स्थानीय प्राधिकरण प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बैठक में मुख्य विषय “मध्य प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं के लिए उभरती प्रौ‌द्योगिकियों के उपयोग और सार्वजनिक संस्थानों द्वारा उठाए गए कदम” था। इसमें नागरिक केन्द्रित समाधान व कुशल शासन के लिए प्रौ‌द्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने के उपायों पर व्यापक विमर्श हुआ।

दूसरी बैठक में, एम.पी. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, पुलिस अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहाँ “साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं नागरिक डेटा सुरक्षा के लिए साइबर कानून प्रवर्तन” पर चर्चा की गई। तीसरी बैठक में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक) और डाक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया, जहाँ वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।
सभी बैठकें अत्यंत सफल रहीं, जिनमें नवाचार के दोहन और नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। समिति का अध्ययन दौरा आगे कटनी में जारी रहेगा, ताकि आईसीटी के बेहतर उपयोग की संभावनाओं पर और गहन अध्ययन एवं चर्चा की जा सके।
“मध्य प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं के लिए उभरती प्रौ‌द्योगिकियों के उपयोग और सार्वजनिक संस्थानों द्वारा उठाए गए कदम” को लेकर आयोजित बैठक में अपर मुख्‍य सचिव श्री संजय दुबे, कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। वहीं साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारी व संबंधित विषय से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

Posted on

January 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top