नगर पालिका ने ठंड के दिनों में 343 बेसहारा लोगों को वाहन से ले जाकर दिया आश्रय

Posted on

January 5, 2025

by india Khabar 24

संचालित योजना अंतर्गत
रेन बसेरा शहडोल में अभी तक 4230 लोगों को निशुल्क मिला आश्रय

शहडोल 5 जनवरी 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल एवं उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देशन व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला के मार्गदर्शन में शीतलहर एवं अत्यधिक ठण्ड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, शहर के सड़क किनारे फुटपाथ आदि स्थानों पर सो रहे बेघर लोगों को वाहन द्वारा प्रतिदिन रैन बसेरा में लाया जा रहा है दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना नगरपालिका परिषद शहडोल अंतर्गत संचालित जय स्तम्भ चौक में स्थित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल रैन बसेरा में जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को पहुंचाने एवं रुकवाने का कार्य किया जा रहा है मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला द्वारा निकाय स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है जो 22 नवंबर 2024 से प्रतिदिन संवेदनशील होते हुए जरुरत मंद लोगों को आश्रय स्थल पंहुचा रही है. भूखे होने पर वही पर स्थित रसोई केंद्र से खाना भी खिलाया जाता है. आश्रय स्थल में जरूरतमंद लोगों के रुकने एवं विश्राम करने हेतु नगरपालिका शहडोल द्वारा नये बिस्तर, मनोरंजन के लिए टी वी,बेड शीट तकिया कम्बल परदे, साफ सुथरे बाथरूम एवं टॉयलेट, पीने हेतु आर ओ वाटर एवं यहाँ तक कि अत्यधिक ठण्ड से बचाव हेतु रूम हीटर की व्यवस्था की गई है ठण्ड के इस मौसम में अभी तक 343 जरुरत मंद लोगों और यात्रियों को आश्रय स्थल पहुंचाया गया है संचालित योजना अंतर्गत 4230 लोगों को निशुल्क आश्रय मिल चुका है इन सभी हितग्राहियो को नगरपालिका द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में भोजन भी कराया जाता है मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने लोगों से अपील किया है कि बेसहारा लोगों को रात में आश्रय पाने के लिए रेन बसेरा में निशुल्क व्यवस्था की गई है आम जनमानस एवं समाजसेवी संगठन ,जरुरत मंद लोगों को आश्रय स्थल रैन बसेरा में पहुंचाने एवं सूचना लिए आह्वान किया है

शहडोल संवाददाता

Posted on

January 5, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top