जबलपुर लोकायुक्त ने पुलिस उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Posted on

January 3, 2025

by india Khabar 24

कोमल सिंह लोधी
अमन संवाद/जबलपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक जहांगीर खान पिता जाकिर खान 28 वर्ष निवासी टेडी नीम शास्त्री वार्ड हनुमान ताल जबलपुर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत किया कि मैं पुरानी गाड़ियों की खरीदने बेचने का काम करता हूं। इसी सिलसिले में एक गाड़ी खरीदने के कारण थाना सिविल लाइन में मेरे विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अपराध में से नाम हटाने बाबत उप निरीक्षक विनोद दुबे ने 10000 की रिश्वत मांगी जो मैं देना नहीं चाहता था इसीलिए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक विनोद दुबे थाना सिविल लाइन को रिश्वत की प्रथम किस्त ₹5000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

ट्रेप दल सदस्य में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल रहा।

Posted on

January 3, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top