लोकेशन जबलपुर मध्य प्रदेश
कटंगी में लोहारी मंदिर के सामने ड्यूटी के लिए आ रहे डॉक्टर को एक तेज रफ्तार पिक अप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे डॉक्टर मयंक सिंघई और कार में बैठी नर्स और एक सफाई कर्मचारी घायल हो गया।
बताया जाता है कि जबलपुर से डॉक्टर मयंक सिंघई कटंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आ रहे थे इस दौरान लोहारी मंदिर के पास में एक तेज रफ्तार पर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें और उनके स्टाफ को गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि डॉक्टर मयंक सएक जैसे ही लोहारी मंदिर के पास पहुंचे इस दौरान उन्होंने तेज रफ्तार पर वाहन ने टक्कर मार दी फिलहाल कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साहिल जैन रिपोर्ट
Post Views: 52





