कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का किया निरीक्षण…धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने हेतु समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के दिए निर्देश

Posted on

December 27, 2024

by india Khabar 24

अशोक श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली।
उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, धान की नमी परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का सत्यापन कराया।


इस दौरान समिति में किसानों की धान को बिना पलटी किए सीधा बारदाने में भरकर तौलाई करने, समिति प्रबंधक की केंद्र में अनुपस्थित रहने एवं केंद्र में अनेक स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र में धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने के कारण समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए।


साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में धान की तौलाई से पहले अनिवार्य रूप से पलटी कराना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे केंद्र में गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी हो सके। इस अवसर पर एसडीएम सरोज महिलांगे, तहसीलदार राहूल पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Posted on

December 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top