शहडोल पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प पुलिस अधिकारियों ने ली शपथ नागरिकों के जीवन स्तर सुधारने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव करेंगे प्रयास

Posted on

December 26, 2024

by india Khabar 24

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में आज दिनांक 24.12.24 को पुलिस अधीक्षक शहडोल की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top