राठिया समाज के करतला संभाग और घिनारा व चारमार क्षेत्रीय समिति का निर्वाचन संपन्न

Posted on

December 19, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

पीड़िया//दिनांक 18 दिसंबर 2024 दिन – बुधवार को करतला संभाग के ग्राम पीड़िया, जिला कोरबा के करतला संभाग में अखिल भारतीय श्री चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति के आदेशानुसार केन्द्रीय सहायक पीठासीन अधिकारी श्री दुबराज सिंह राठिया संभागीय निर्वाचन अधिकारी श्री मनमोहन सिंह राठिया सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री श्रवण सिंह राठिया के निर्देशन में आयोजित ऐतिहासिक बैठक में सर्व प्रथम ठाकुरदेव जी का पूजन पश्चात मनखे मनखे एक समान विचारधारा के प्रणेता गुरु घासीदास बाबा को याद कर धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन कर संभागीय, क्षेत्रीय और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का चयन मनोनयन पद्धति के माध्यम से पूर्ण गरिमा और बेहद उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही महिलाओं की सक्रिय भागीदारी। समाज की प्रगतिशील सोच को दर्शाते हुए महिलाओं ने न केवल इस चुनाव में भाग लिया, बल्कि नामांकन फॉर्म भरकर समाज के नेतृत्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की। उनके इस योगदान ने यह संदेश दिया कि समाज के विकास में महिलाएं भी समान रूप से जिम्मेदारी निभा रही हैं।
यह बैठक केवल एक चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज में समानता, एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बनी। महिलाओं और पुरुषों के सामूहिक प्रयासों से लिया गया हर निर्णय समाज के उज्जवल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम साबित होगा।
निर्वाचित सभी पदों पर केवल एक ही प्रत्याशी के द्वारा नाम निर्देशन फ़ार्म भरने के कारण निर्वाचन अधिकारी को मेहनत करनी नहीं पड़ी और सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गये जो निम्नानुसार हैं – संभागीय समिति -अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह राठिया उपाध्यक्ष श्रीमती राजिम राठिया, देवप्रसाद राठिया सचिव श्री देवेन्द्र सिंह राठिया सह सचिव श्री छत्रपाल सिंह राठिया कोषाध्यक्ष श्री रामायण सिंह राठिया संगठन मंत्री श्री साधराम राठिया श्री सुखसिंह राठिया उप मुख्य सलाहकार श्री विनयसिंह राठिया सूचना प्रसारण मंत्री श्री जगतराम राठिया मीडिया सह प्रभारी उषा राठिया निर्वाचित हुए क्षेत्रीय समिति घिनारा से श्री ईश्वर सिंह राठिया उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर राठिया श्री दीपक सिंह राठिया श्री विश्राम सिंह राठिया सचिव श्री तिहारू सिंह राठिया कोषाध्यक्ष श्री तालमसिंह राठिया उपकोषाध्यक्ष श्रीमती रायसोबाई राठिया तथा चारमार क्षेत्रीय समिति से अध्यक्ष श्री कलमसिंह राठिया उपाध्यक्ष श्री जपेराम राठिया श्री शोभासिंह राठिया निर्मल सिंह राठिया सचिव श्री पीलाबाबू राठिया कोषाध्यक्ष श्री घनश्याम राठिया का निर्विरोध मनोनयन किया गया। संभागीय कार्यकारिणी श्री प्रीतमसिंह राठिया पीताम्बरसिंह राठिया मालिकराम राठिया देवप्रसाद राठिया पुनीराम राठिया श्री डिगम्बर सिंह राठिया उमेंदसिंह राठिया श्री सुखसिंह राठिया जालिंधर राठिया जगलाल राठिया श्रीमती दीना राठिया श्री भजनसिंह राठिया रामसिंह राठिया और भवानी सिंह राठिया घिनारा क्षेत्रीय समिति कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती भावना राठिया श्रीमती संतोषी राठिया श्री रामसाय राठिया श्री गजानंद राठिया श्री जलदीप राठिया श्री दरशराम राठिया श्री कमलसिंह राठिया तथा चारमार क्षेत्र से कार्यकारिणी में श्री गिरपालसिंह राठिया श्री अमीलाल राठिया श्री दाताराम राठिया श्री देवप्रसाद राठिया श्री भानसिंह राठिया एवं राजू राठिया मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद राठिया संरक्षक श्री दौलतराम राठिया श्री रामलाल राठिया श्री दुबराज कंवर श्रीमती त्रिवेणी राठिया सहित ग्राम क्षेत्रीय संभागीय समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

Posted on

December 19, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top