आज जबलपुर आएंगे सीएम मोहन यादव:बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में होगें शामिल, प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला का कर सकते हैं भूमिपूजन

Posted on

December 18, 2024

by india Khabar 24

 

(प्रमुख सचिव अनुराग जैन पहुंचे जबलपुर)

जबलपुर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बुधवार को जबलपुर आएंगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक शहर में रूकेगें। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएम 18 दिसंबर को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से तिलवारा स्थित होटल वेलकम पहुंचेंगे। यहां वे बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होगें। करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद सीएम रात 8 बजकर 45 मिनट पर वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।

जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन के सदस्य चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ के साथ सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बार के सदस्य हाईकोर्ट चीफ जस्टिस और सीएम का सम्मान करेगें। इसके बाद सीएम एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारियों से चर्चा करेगें। जबलपुर में ही डिनर करने के बाद सीएम रात को भोपाल रवाना होंगे।

जबलपुर के उमरिया गांव में प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला बन रही है। संभवत: सीएम इस गोशाला का भूमि पूजन भी कर सकते हैं। बता दें कि करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से उमरिया में गोशाला तैयार की जा रही है, जिसमें 6 हजार से अधिक गो वंश को एक साथ रखने की व्यवस्था की जाएगी। यहां छोटे-बड़े गो वंश के लिए 33 शेड बनाए जाएंगे।

प्रमुख सचिव पहुंचे जबलपुर

मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग जैन जबलपुर पहुंच गए हैं

Posted on

December 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 100 रेल कर्मियों और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को 26 शील्ड प्रदान की पश्चिम मध्य रेल को मिली ओवरऑल एफिशियंसी शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड

Scroll to Top