
जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनहितैषी
योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के
अंतर्गत आज सोमवार को जिले की 46 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत आगासोद, गोपपुर, भुंवारा, गुरूपिपरिया, खजरीभमका, नुनसर एवं
उडना करहैया, जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा, कैथरा, कूंडन, बिलखरवा, बिल्हा,
सिहोदा, हीरापुर बंधा एवं सहजपुर, जनपद पंचायत कुंडम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मखरार, मडईकला, खैरी,
मोहनी, सहदरा एवं चौरईकला, जनपद पंचायत मंझौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढ़ोडा, पोला, बनखेड़ी,
सुहजनी, बरगी, मडई, बघेली, कूंडा, भीटाखुर्द, सगोड़ी, दर्शनी, पिपरिया, अभाना एवं सिमरिया घाट में शिविरों
का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी लमतरा, मढ़ा बंजर, मझगवां,
मढ़ा परसवारा एवं भण्डरा, जनपद पंचायत पनागर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगलदीप, सिंगौद,
भिंडारीकलां, इमलई एवं खजरी तथा जनपद पंचायत जबलपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाहिनौता,
पिपरिया मेडीकल, पडुवा, परासिया, नान्हाखेडा एवं घुंसौर के नागरिकों के लिए शिविर ग्राम पंचायत भवन
घुंसौर में शिविरों का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत आगासौद,
नुनसर एवं गुरुपिपरिया में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों ने पहुंचकर शासन की
विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। शिविर प्रभारियों ने बताया कि शिविर में किसान कल्याण एवं कृषि
विकास, पशुपालन एवं डेयरी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं। शिविर में
प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से
लाभान्वित होने ज्यादातर नागरिकों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके
नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत योजनाओं
का लाभ लेने पात्र व्यक्तियों से प्राप्त आवेदनों को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के पोर्टल पर दर्ज किया जा
रहा है तथा इसी पोर्टल के माध्यम से उनका निराकरण भी किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से
विभिन्न विभागों की 34 हितग्राही मूलक योजनाओं एवं 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ पात्र
हितग्राहियों को दिया जायेगा तथा 63 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
आज विभिन्न शिविरों में 534 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 178 स्वीकृत हो चुके हैं, 5 आवेदन
विभिन्न कारणों से अस्वीकृत तथा लक्ष्य के कारण 6 आवेदन लंबित है। निराकरण के लिए अभी
345 आवेदन लंबित है।





