शीतलहर को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जारी किया आदेश.
सुबह नौ बजे से पहले संचालित नहीं होंगे विद्यालय.

jabalpur
शीतलहर और तापमान में आई कमी के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी विद्यालयों को सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं करने के आदेश दिये हैं। कलेक्टर श्री सक्सेना द्वारा जारी यह आदेश सभी शासकीय एवं अशासकीय तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य स्तर से निर्धारित परीक्षाओं का संचालन पूर्ववत नियत समय सारिणी के अनुसार ही होगा।
Post Views: 49





