पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा दिनांक 8 दिसंबर 24 को पुराना पुलिस कंट्रोल रूम में सभी न्यायालय के कोर्ट मोहर्रिर, सभी थानों के चालान मुंशी एवं समन वारंट मददगार की बैठक ली गई। बैठक में रजिस्टर के संधारण, वारंट तामिली में आ रही समस्याओं को जाना और उचित दिशा-निर्देश दिये। इस बैठक में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सूचीबद्ध प्रकरणों के समन वारंट के तामीली की समीक्षा, चिन्हित अपराध और ऐसे प्रकरण जिसमें आरोपी जेल में बंद है उनसे संबंधित समन वारंट तामीली की समीक्षा की गई। संबंधित कोर्ट मोहर्रिरों द्वारा ऐसे प्रकरणों की न्यायालय में साक्षियों के न आने की समस्या विशेष रूप से सेवानिवृत हो चुके और स्थानांतरण पर चले गए साक्षियों के विषय में जानकारी दी गई। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट
Post Views: 40





