जबलपुर मध्यप्रदेश
झारखंड के गुमला जिला की आदिवासी बेटी #सुधाअंकितातिर्की ने संघर्षों को मात देकर अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम में जगह बनाई। बचपन में पिता ने माँ और बहनों को घर से निकाल दिया था। माँ ने झाड़ू-पोछा कर सुधा को बड़ा किया, भूखे पेट भी फुटबॉल का सपना नहीं टूटने दिया।
गांव के लड़कों को खेलते देख सुधा ने फुटबॉल खेलना शुरू किया। उनकी मेहनत और माँ के समर्थन ने उन्हें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप से होते हुए वर्ल्ड कप तक पहुंचाया। सुधा का कहना है, अब लक्ष्य केवल वर्ल्ड कप जीतना है।
जोहार आदिवासियत ????
जबलपुर से संवाददाता रिपोर्ट
Post Views: 66





