मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी…

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

 

(सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में एक शिकायत पेटी लगाने का फैसला लिया है। ये शिकायत पेटी दफ्तरों के बाहर लगी होगी)

भोपाल मध्यप्रदेश में अब भ्रष्टाचार करने वाले बच नहीं पाएंगे फिर चाहे वो किसी सरकारी दफ्तर में बैठे बड़े अफसर ही क्यों न हों…दरअसल मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में एक शिकायत पेटी लगाने का फैसला लिया है। ये शिकायत पेटी दफ्तरों के बाहर लगी होगी जिसमें कोई भी भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत पत्र डाल सकेगा।
सरकारी दफ्तरों के बाहर शिकायत पेटी लगाने के सरकार के फैसले के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। जो आदेश जारी किया गया है उसमें लिखा गया है कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों हेतू शिकायत पेटी की व्यवस्था प्रत्येक शासकीय कार्यालय में लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के ध्यान में यह तथ्य आया है कि कतिपय विभाग प्रमुखों द्वारा उक्त निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही नहीं की गई है। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर एक्शन के लिए शिकायत पेटी लगाई जा रही है। इससे पहले साल 2011 में भी तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद शिकायत पेटी लगाई गईं थीं। अब सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के सभी विभाग और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत पेटी लगाई जाएंगी।

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top