सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी जेल…. शहर के ट्रैफिक को ठीक करने‌ कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर आएं एक्शन पर, आज 70 लोगों पर हुई कार्रवाई

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने और अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव टीम के साथ बीते पांच दिनों से रोजाना सड़कों पर घूम रहे है पिछले पांच दिनों में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम ने 250 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए के साथ सामान भी जब्त किए है। नगर निगम, प्रशासन ने सख्ती से हिदायत दी है कि अब ऐसे लोग जो बार-बार सड़कों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित कर रहे है, उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि एक सप्ताह पहले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पुलिस,प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए थे कि शहर का अतिक्रमण हटाते हुए यातायात व्यवस्था बनाए।
जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर के नेतृत्व में दीनदयाल चौक, एकता मार्केट, उखरी तिराहा से अहिंसा चौक तक, सुपर मार्केट से लार्डगंज थाने के सामने, गंजीपुरा मार्केट, तुलाराम चौक होते हुए बड़ा फवारा तक कार्रवाई की।
इस दौरान सैकड़ों ठेले जप्त किए गए। सागर बोरकर ने अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी कि, दोबारा यातायात में बाधा उत्पन्न की जाती है तो दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच दिनों से रोजाना कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर, एसपी और निगम कमिश्नर को डेली रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। सागर बोरकर का कहना है कि अभी शहर का कोर एरिया जहां पर कि सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम होता था, व्यापारियों की भी मांग थी कि अतिक्रमण हटाया जाए। पांच दिनों में 250 अतिक्रमण हटाए गए और 70 से अधिक स्थानों में रखे ठेले, टपरे जब्त किए गए है।
सहायक आयुक्त सागर बोरकर का कहना है कि, बहुत से लोग ऐसे है जो कि बार-बार निर्देश की अवहेलना करते हुए ठेले सड़क पर लगा लेते है, उन्हें जब्त करते हुए सीज किया जा रहा है। इसके अलावा इन लोगों के खिलाफ 1956 एक्ट धारा 322, 323 के खिलाफ मुंसिपल एक्ट के तहत छह माह के लिए जेल भी भेजा जाएगा।
सहायक आयुक्त का कहना है कि कार्रवाई के दौरान यह भी देखा गया है कि बहुत से दुकानदार बाहर शेड निकालकर सामान टांग देते है, जिसके चलते भी यातायात बाधित होता है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

खुले में कचरा, और मास-मछली बेचने वाले पर कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने आई.एस.बी.टी के पास खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा। इसके साथ ही खुले में कचरा परिवहन करने वाले 10 डम्फर चालक, खुले में मास-मछली विक्रय करने वालों, एवं पॉलीथिन का विक्रय करने वाले दुकानदार पर भी चलानी कार्यवाही करते हुए 100 चालान काटे गए और 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

अपने-अपने चबूतरों में बैठकर व्यापार

गोरखपुर सब्जी मण्डी में आबंटित 52 चबूतरों के दुकानदार अपने-अपने चबूतरों में बैठकर व्यापार नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही साथ सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि अपने-अपने चबूतरों में बैठकर व्यापार करें, अन्यथा चबूतरा आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा।

शहर की ट्रॉफिक व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने कल से फुल एक्शन में आएगा प्रशासन

आज कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने शहर की ट्राफिक व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए बैठक की। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीशनल एसपी ट्राफिक श्री प्रदीप शेंडे सहित राजस्‍व, पुलिस व नगर निगम के अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर की यातायात व्‍यवस्‍था को कैसे बेहतर किया जाये इस पर गहन विचार कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही इसकी कार्ययोजना बनाए और उस दिशा में कार्य करें ताकि जन सामान्‍य को यातायात में कोई असुविधा न हो, न ही जाम की स्थिति बने। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि शहर में जहां-जहां अस्‍थाई अतिक्रमण हैं उन्‍हें दूर करने के लिए दुकानदारों से कहें, यदि दुकानदार इस दिशा में सहयोग नहीं करते हैं तो प्रभावी रूप से अतिक्रमण हटायें और शहर की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। मोटर-साईकल व कार की पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करें, ताकि वे सड़क में कहीं भी पार्किंग न करें। यदि सड़क में पार्किंग करते हैं तो उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। वन-वे का प्‍लान करें। ग्‍वारीघाट में झंडा चौक के पास बैरीकेट लगायें और वहां से नर्मदा तट जाने के लिए ऑटो या ई-रिक्‍शा निर्धारित करें, साथ ही उनका किराया भी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार छोटी लाईन, रसल चौक, फुहारा और गंजीपुरा में यातायात व अतिक्रमण की समस्‍या के निजात के लिए समुचित कार्यवाही करें। इसके साथ ही शहर के अन्‍य सघन क्षेत्रों में जहां हमेशा जाम की स्थिति बनती है, वहां भी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर दीर्घकालीन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। पेंटीनाका से एकता मार्केट तक, गणेश चौक से व्‍हीकल मोड तक, मदन महल चौराहा के आस-पास, दीनदयाल चौक के आस-पास की व्‍यवस्‍थाऐं सुनिश्चित करें। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को कहा कि फील्‍ड में जायें और स्थिति का आंकलन करें और उस हिसाब से कार्ययोजना बनाकर शीघ्र ही शहर की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें, ताकि लोग यातायात व अतिक्रमण की समस्‍या न झेलें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि सड़क किनारे सब्‍जी विक्रेताओं के लिए भी समुचित व्‍यवस्‍था करें। ऑटो व ई-रिक्‍शा संचालकों की बैठक कर शहर की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जागरूक करें, ताकि वे शहर की यातायात व अतिक्रमण की समस्‍या को दूर करनें में सहभागी बने। यदि वे इस कार्य में सहयोगी नहीं बनते हैं तो चालानी, जब्‍ती व लायसेंस निरस्‍ती की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि मार्केट ऐरिया में महिलाओं के लिए शौचालय की व्‍यवस्‍था भी करायें। उन्‍होंने मुख्‍य रूप से कहा कि भविष्‍य की परिस्थितियों को देखकर वाहन पार्किंग की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये।

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top