कोरबा सांसद श्रीमती महंत पहुँची जिला अस्पताल, जाना भर्ती मरीजों का हाल

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

  • मेडिकल कालेज व अस्पताल प्रबंधन से की चर्चा
    कोरबा// स्व. बिसाहूदास महंत मेडिकल कालेज कोरबा से संबद्ध जिला चिकित्सालय में मिल रही शिकायतों को लेकर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मेडिकल कालेज एवं अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ विशेष कर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आये मरीजो का विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अस्पताल की व्यवस्था में हो रहे सुधार पर और भी सुविधाओ को बढ़ाने को लेकर शासन-प्रशासन से पहल करने का भरोसा दिलाया।

Posted on

December 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top