पावर मैनेजमेंट कंपनी नियामक आयोग में आज देगी याचिका…. होटल्स, रेस्तरां और बड़े घरों में सुबह 6 से 9 और शाम 5 से 10 बजे महंगी पड़ेगी बिजली

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल प्रदेश में कॉलोनी, होटल्स, रेस्तरां, निजी अस्पताल समेत बड़े घरों (जहां एसी-हीटर वगैरह ज्यादा हैं) के 10 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं पर भी टाइम ऑफ डे फार्मूला लागू होगा। इस कारण इन्हें अप्रैल से महंगी पड़ सकती है। ये उपभोक्त सुबह 6 से 9 तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जो बिजली इस्तेमाल करेंगे वह 10% से 20% तक महंगी पड़ सकती है।

इसके अलावा 300 यूनिट से ज्यादा मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं का युक्तियुक्तकरण करने की तैयारी भी कर ली गई है। दरअसल, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी आज शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग में वित्तीय वर्ष 202526 के लिए याचिका दायर करेगी। इस याचिका में ही यह प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि आयोग में याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है।

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top