कलेक्टर श्री सक्सेना ने नवीन मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि मंडी की संपूर्ण व्यवस्थाएं बेहतर हो और सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न की जावे

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज आधारताल तहसील अंतर्गत औरिया- करमेता नवीन मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीम श्री अभिषेक सिंह, श्रीमती शिवाली सिंह, मंडी सचिव श्री मनोज चौकीकर,कृषि व उद्यानिकी अधिकारी सहित व्यापारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि मंडी की संपूर्ण व्यवस्थाएं बेहतर हो। सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। भविष्य में यह एक उन्नत मंडी के रूप में सामने आएगा, अतः नवीन मंडी के पास जो 120 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, उस पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नवीन मंडी बनने से कुछ किसानों की जमीन ब्लॉक हो गया है,

अतःकिसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि किसानों की जमीन के बदले उन्हें सुविधाजनक स्थान पर जमीन दी जाए। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि मंडी में आने-जाने के लिए रास्ते व्यवस्थित रूप से हो,तत्कालिक रूप से अच्छा ऑफिस बनाएं और आवंटित सभी दुकानों के डिजाइन में एकरूपता रहे। इस दौरान नवीन मंडी को लेकर किसानों व व्यापारियों में बहुत उत्साह दिखाई दिया। वे नई जगह पर, नई सोच के साथ अपनी व्यापार की बेहतर कार्य योजना बना रहे है।

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top