दिव्यांगों के लिए रेलवे रियायत कार्ड बनाना हुआ और भी आसान जाने कैसे ले सकते है घर बैठे इस सुविधा का लाभ

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर रेल मंडल
मध्यप्रदेश

 

जबलपुर रेल मंडल में अब मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉक्टर मधुर वर्मा के नेतृत्व पर दिव्यांगों के लिए रेलवे द्वारा डिजिटल रेलवे रियायत कार्ड बनाना हुआ प्रारंभ।

जबलपुर रेल मंडल में दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए कंसेशन यात्रा कार्ड बनाने का कार्य अब डिजिटल वेबसाइट पर www.divyangjanid.indianrail.gov.in पर log in करके आवेदन रजिस्ट्रेशन करके बनाया जा रहा है। जिसके द्वारा अब दिव्यांग यात्रियों को मंडल कार्यालय में भी आने- जाने एवं समय की बचत भी होगी इसके साथ ही अपने घर बैठे ही स्मार्ट फोन एवं साइबर कैफे के माध्यम से यह कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध की गई है। कार्ड ऑनलाइन बनने के बाद उसे डाउनलोड किया जा सकता है।

दिव्यांगजन रेलवे रियायत आईडी कार्ड हेतु आवेदन की प्रक्रिया-

1.
www.divyangjanid.indianrail.gov.in पर log in करें।
2. नये आवेदन करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. नये रजिस्ट्रेशन हेतु New user में जाये।
4. राज्य का चुनाव करें।
5. नजदीकी रेलवे स्टेशन का चुनाव करें।
6. आधार से सत्यापित करें।
7. आवेदक का नाम लिखें।
8. आधार क्रमांक डाले।
9. मोबाइल पर ओ.टी.पी. आयेगा इसे अंकित करें।
10. मेल आईडी लिखे एवं मोबाइल क्रमांक डाले।
11. मोबाइल पर ओ.टी.पी. आयेगा इसे अंकित करें।
12. आवेदक की विकलांगता का प्रकार चुनें।
13. केप्चा अंकित कर साइन अप करें।
14. इसके पश्चात applicant Login पर जाये।
15. मोबाइल नम्बर से Login करे।
16. Apply for Concession Card का चुनाव करें।
17. फार्म भरे साथ ही रियायत सर्टिफिकेट फोटो विकलांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र फोटो परिचय पत्र एवं पते का प्रमाण पत्र अपलोड करें।
18. रियायती प्रमाण पत्र जारी करने वाले शहर का नाम चुनें।
19. प्रमाण पत्र जारी करने वाले अस्पताल का नाम लिखे।
20. प्रमाण पत्र जारी करने वाले डाक्टर का नाम लिखे।
21. प्रमाण पत्र जारी करने वाले डाक्टर का रजिस्ट्रेशन क्रमांक डाले।
22. विकलांगकता प्रमाण पत्र के अंतिम 09 अंक डाले।
23. Save & Submit करें।
***

जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपो

Posted on

November 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top