संविधान दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल के सुभाष वार्ड सभाग्रह में
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंदियों द्वारा देशभक्ति गीत, स्वरचित
निबंध, लेख एवं कविताओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही बंदियों को संविधान की
विशेषताएं, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक भी
किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने कहा कि जिस प्रकार परिवार को
संभालने के लिए घर में नियम बनाये जाते हैं, उसी प्रकार देश में कानून व्यवस्था को बनाये
रखने के लिए भारत के संविधान का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच
संचालन कल्याण अधिकारी सरिता घारू ने किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, अधिकारी एवं
कर्मचारी सहित बंदीजन उपस्थित रहे।
Post Views: 42





