भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में 70 वर्ष से अधिक आयु आयुष्मान कार्ड शिविर का शुभारंभ हुआ

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर द्वारा जन आरोग्य शिविर का शुभारंभ,70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड*

जबलपुर,22 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू के निर्देश पर जन आरोग्य शिविर का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषित सभी 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन आरोग्य योजना और जन जन को लाभ प्रदान करने वाली आयुष्मान योजना का लाभ सभी 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्रदान करने हेतु इसका लाभ देने के उद्देश्य से सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं इस योजना में शामिल करने की घोषणा की गई थी , इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा जबलपुर द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में एक विशेष शिविर के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है इसे लेकर आकार हर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।

शुभारंभ में संभागीय कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सन्तोष लालवानी,योगेश बिरोहा,योगेश लोखडे,रवि साहू,शुभम अवस्थी,सुंदर अग्रवाल, नंदन दुबे,राहुल कपूर,नितिन मिश्रा,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top