सांसद सुमित्रा वाल्मीकि की उपस्थिति में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डे ने किया संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर आम नागरिकों को उनके निवास के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आज शुक्रवार को जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया गया। राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि की गरिमामय उपस्थिति में नगर निगम जोन ऑफिस के पास स्थित इस संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये राज्यसभा सदस्य श्रीमती वाल्मीकि ने इस संजीवनी क्लीनिक को क्षेत्र के नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से मील का पत्थर बताया। समारोह में बताया गया कि संजीवनी क्लीनिक में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगीं तथा 80 प्रकार की जांचों की सुविधा के साथ 208 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी।


संजीवनी क्लिनिक के लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मधुबाला राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल जैन दानी, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डेय, डॉ राकेश पहाड़िया, डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ निशा साहू, डॉ सपना जैन, एपीएम संदीप नामदेव, पाथ संस्था से डॉ फयुम मंसूरी, रवि कोष्टा, नरेंद्र पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Posted on

November 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

ज.पं. लैलूंगा के सरडेगा में प्रधानमंत्री आवास की शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही प्रधानमंत्री आवास बिना निर्माण के ही पैसे का आहरण सम्बंधित रोजगार सहायक सचिव से उच्च अधिकारी की मिलीभगत

Scroll to Top