झांसी के बाद जबलपुर के कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में हुई आगजनी की घटना जाने क्या है मामला

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

 

– जबलपुर कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिस समय अस्पताल में आग लगी, उस समय 6 मरीज भर्ती थे। जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। इस दौरान ओपीडी में भी ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल परिसर में स्थित ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और सीधे बिजली के मीटर से जा टकराई। जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर चारों तरफ धुआं फैल गया। अस्पताल में आग लगते ही स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला और फिर बिजली विभाग सहित कटंगी थाना पुलिस और दमकल विभाग की सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों क कहना है की

अस्पताल के बाहर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आग लगते ही पूरा अस्पताल को खाली करवा दिया गया। वहीं बिजली विभाग ने फिलहाल अस्पताल की लाइन काट दी है। इधर, अचानक हुई घटना के चलते इलाज करवाने आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। जिसके चलते कई मरीज बिना इलाज के ही वापस गांव लौट गए।

झांसी अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद यह दूसरी घटना

बता दें कि, हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी के सरकारी अस्पताल में हुई आगजनी की घटना में कई मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी सरकारी अस्पताल में आग को लेकर सतर्कता बरते और इससे निपटने की भी पूरे इंतजाम किए जाएं।

जबलपुर से संवाददाता रिपोर्ट

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top