थाना माधवनगर, चिमनगंज मंडी, पुलिस ने रंगदारी दिखाने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ़्तार। ▪️निजी/सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने वाले आरोपियों पर वैधानिक कड़ी कार्यवाही कर करवायी जा रही नुक़सान की भरपाई।

Posted on

November 14, 2024

by india Khabar 24

उज्जैन पुलिस

 

गिरफ्तार आरोपियों में से तीन आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में दर्जनों अपराध हैं पंजीबद्ध।

जिले के समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा समाज में असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखकर अभियान स्तर पर लगातार सख़्त कानून कार्यवाही की जा रही हैं


पहली घटना – थाना माधव नगर पर फ़रियादी पत्रकार साथी अमृत पिता अंबार राम निवासी अशोक नगर ने नामज़द रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.11.2024 की रात्रि मेरे घर के बाहर रोहित पिता शिवलाल उम्र 23 वर्ष निवासी आंबापुरा देसाई नगर, जितेंद्र उर्फ जीतू पिता नरेंद्र राज 32 साल निवासी देसाई नगर, अवदुत उर्फ राम पिता अशोक राव उम्र 43 साल निवासी अशोकनगर थाना माधव नगर उज्जैन द्वारा माँ बहन की गाली गलौज कर ,मुझे जान से मारने की धमकी दी एवं खड़ी कार में भी तोड़फोड़ चारों काँच को तोड़ दिये, रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 600/24 धारा 296,351(2), 324(4), 3(5) B.N.S. का दर्ज किया ।
इस तरह के कृत्य से समाज में अशांति का माहौल उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती जिस पर से पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही कर घटना स्थलों की जाँच की और CCTV फ़ुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की जाकर गिरफ़्तार कर लिया गया हैं एवं फ़रियादी की संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने पर आरोपियों से नुक़सान की भरपाई भी करवायी गई है ।
गिरफ़्तार आरोपियों में से –
पहले आरोपी रोहित के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट गाली गलौच जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास, जैसे कुल दो अपराध में संलिप्तता पाई गई है।
दूसरे आरोपी जितेन्द्र पिता नरेंद्र निवासी देसाई नगर के विरुद्ध पूर्व में थाना माधवनगर एवं चिमनगंज मंडी पर मारपीट , गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास, आर्म्स अधि. के तहत कुल 07 अपराध पंजीबद्ध हैं।
तीसरा आरोपी राम/अवधुत पिता अशोक नि. अशोक नगर उज्जैन के खिलाफ पूर्व में भी थाना माधव नगर पर मारपीट गाली गलौच जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास, जैसे अपराधों में संलिप्तता पाई गई है।

* दूसरी घटना – दिनांक 13.11.2024 को थाना चिमनगंज मंडी पर फरियादी सुनील उर्फ़ रामप्रासाद पिता भैरुलाल निवासी ईदगाह ने रिपोर्ट किया की घर के पास खड़ी फ़ालूदा आइसक्रीम वाहन (टाटा मैजिक) के सामने का काँच किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया है।
थाना चिमनगंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी (उम्र 16 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ करते यह बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कृत्य किया था, पुलिस द्वारा बाल अपचारी से माफ़ीनामा प्रस्तुत करवाकर फ़रियादी की टाटा मैंजिक का नया काँच लगवाया

Posted on

November 14, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top