जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय में लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व व तहसीलदार राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धारणाधिकार के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकृत करें। राजस्व वसूली में प्रगति लायें, न्यायालयीन प्रकरणों के जबावदावे समय पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिये प्लानिंग करें और प्राथमिकता से विभागीय प्रकरणों का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से देखें इसमें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जायेगी। बैठक के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि में ई-केवायसी भी कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, श्री नाथूराम गोंड़ सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे।





